आलोट में वेयर हाउस मैनेजर की मौत के मामले में भाजपा के दो नेताओं पर किया प्रकरण दर्ज
17/Dec/2024
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (mp)- मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के आलोट मप्र वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के मैनेजर आरडी शर्मा की मौत का मामले एक नया मोड़ आता दिखाई दिया। वेयर हाउस मैनेजर की मौत के मामले में पुलिस ने भाजपा के दो नेताओं पर प्रकरण दर्ज कि है। बतादें की आलोट में मध्य प्रदेश वेयर हाउसिंग मैनेजर आरडी शर्मा के जहर खाने की घटना के बाद सोमवार को आलोट पुलिस ने परिवार की शिकायत व मृतक के घर से मिले पत्र के आधार पर जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सहित भाजपा के दो कद्दावर नेताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। आलोट पुलिस के अनुसार मृतक शर्मा के घर से जो पत्र मिला था। वो करीब 5 से 6 लाइन का बताया जा रहा है।इसमें लिखा है। एक वर्ष से मैं मानसिक रूप से परेशान हूं। इन्होंने गोदामों में जमा स्टॉक गायब कर दिया। सोमवार को पुलिस ने भाजपा नेता व श्रीनाथ वेयर हाउस संचालक मनोज काला, ताल नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व जिला पंचायत में उपाध्यक्ष रहे कृष्णा वेयर हाउस के संचालक राजेश परमार के खिलाफ मृतक शर्मा को प्रताड़ित करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार दोनों नेता स्टॉक की गड़बड़ी के कारण शर्मा के ऊपर दवाब बना रहे थे। इससे परेशान होकर ही शनिवार की सुबह जहर खा लिया था। सोमवार को भोपाल- उज्जैन हाउसिंग कॉरपोरेशन की टीम आलोट पहुंची। अधिकारी आलोट के आरएमबीएस हिण्डोली शासकीय वेयरहाउस पहुंचे व दस्तावेजों की जांच की। टीम ने 24 वेयर हाउस फिलहाल सील कर दिए हैं। अधिकारी वेयर हाउस के स्टॉक का मिलान कर रहे हैं। टीम में क़रीब 20 से ऊपर अधिकारी शामिल है। मनोज के नाम से क़रीब 8 वेयर हाउस है। वही परमार के 3 वेयर हाउस है। दोनों नेताओं के अनुसार आरोप निराधार है। परमार व काला के अनुसार पुलिस जांच कर रही है। कोर्ट से ही हम बेगुनाह है यह तय हो जाएगा। आलोट एसडीओपी साबेरा अंसारी के अनुसार मृतक के घर से सुसाइड नोट मिला था। इसके आधार पर मनोज काला और राजेश पर केस दर्ज किया है।






