सैलाना नगर में गोगा देवजी का भव्य चल समारोह का किया आयोजन
रतलाम- (Ratlam) रविवार को जिले के सैलाना नगर में वाल्मीकि समाज के आराध्य देव वीर गोगा देव जी का विशाल चल समारोह का आयोजन किया गया। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी समाज के लोगों द्वारा वीर गोगा देवों को बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। ढोल नगाड़े की धूम के साथ आगे आगे वीर गोगादेव की छड़ी चल रही थी।
चल समारोह में युवाओं का उत्साह देखा गया एवं बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के महिला एवं पुरुष चल समारोह के साथ चल रहे थे। बतादे कि प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी पूरे भारत देश में वाल्मीकि समाज द्वारा नवमी के दिन वीर गोगादेवजी का उत्सव मनाया जाता है। सैलाना के समाजजनों ने पिछले 1 माह से इस कार्यक्रम की बड़ी तैयारी की थी। सैलाना नगर में इस वर्ष गोगा नवमी की बड़ी धूम रही है। समाजजनों ने भगवान से सैलाना नगर के सुख समृद्धि की कामना की है। साथ ही नगर में गोगा देव जी की इस भव्य चल समारोह का स्वागत सम्मान किया गया।





