सैलाना में श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर ग्वालो की टोलीयों ने देर रात्रि में फोड़ी मटकी

ग्वालों ने तेज बारिश में उत्साह के साथ मटकी फोड़ में शामिल होकर जन्मोत्सव को बनाया यादगार

रतलाम- (Ratlam) श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जिले के सैलाना नगर में चारों तरफ नंद के आनंद भयो जय हो नंदलाल की.,हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैयालाल की., जैसे भजनों के बीच पूरा नगर शनिवार की रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम मची नजर आई। मटकी फोड़ ने आए ग्वालों ने तेज बारिश में पुरे जोश उमंग व उत्साह के साथ मटकी फोड़ प्रतियोगिता मे भाग लेकर इस जन्मोत्सव को यादगार बनाया।
नगर के विभिन्न चौराहों पर बंधी दही हांडी ग्वालों ने एक के ऊपर एक चढ़कर पिरामिड बनाकर दही हंडी फोड़ी। सभी मंदिरों में रात 12 बजते ही जन्मोत्सव की आरती हुई। इसके बाद पंजीरी की प्रसादी वितरण की। नागरिको ने मंदिरों में बाल गोपाल के दर्शन कर उन्हें झूला झुलाया। सैलाना नगर के सेखजी मोहल्ला, रंगवाडी मोहल्ला, बस स्टैंड, बजरंग चौक, जुनावास, दिलीप मार्ग सहित विभिन्न जगहों पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ग्वालों की टोलियां ढोल-ढमाकों के साथ चौराहे पर पहुंचे। ग्वालों की टोलीयों ने मटकी फोड़ने का प्रयास किया। ग्वालों ने तेज बारिश में पुरे जोश उमंग व उत्साह के साथ मटकी फोड़ में शामिल होकर जन्मोत्सव को यादगार बनाया। इसी के साथ ही मंदिरों पर संगीतमय भजन-कीर्तन व सुंदरकांड भी चलते रहे।





