खाद्य विभाग द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों से नमूने संग्रहित किए गए

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

खाद्य विभाग द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों से नमूने संग्रहित किए गए

रतलाम- (Ratlam) रतलाम जिला कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा रतलाम जिले में जंक फूड स्ट्रीट फूड और फास्ट फूड विक्रेताओं एवं जूस विक्रेताओं की सघन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत स्ट्रीट फूड वेंडर्स फास्ट फूड ,आइसक्रीम सेंटर जूस सेंटर के खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की गई और दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई। विक्रेताओं को स्वच्छता संबंधी निर्देश दिए एवं मोनोसोडियम ग्लूटामेट अजीनोमोटो) विनेगर फ्लावर्स फूड एडिटीव्स तेल मसाले के अधिक उपयोग से होने वाले स्वास्थ्य के नुकसान के प्रति भी जागरूक किया गया।

दल द्वारा प्रेम की फैक्ट्री जावरा से बर्फ, कमल कुमार जेठानंद जावरा से जेएसी ऑरेंज कोल्ड ड्रिंक एवं बंबईया चौक बोर्ड माउथ फ्रेशनर, आइस फैक्ट्री जावरा रतलाम बेकर्स फैक्ट्री रतलाम कोल्ड ड्रिंक, वाह वडा पाव उपाध्याय मार्केट रतलाम से बेसन और सोयाबीन तेल का नमूना, अवि आइसक्रीम सेंटर से आइसक्रीम, जौनपुर जूस सेंटर फव्वारा चौक से आम रस का नमूना, गन्ने का जूस तथा पाइन एप्पल जूस के नमूने लिए गए। उक्त कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीति मंडोरिया एवं ज्योति बघेल द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *