महाराणा प्रताप के जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शौर्य यात्रा
रतलाम- (Ratlam) महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समिति द्वारा हिंदू वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के 485 वें जन्मोत्सव पर्व पर आगामी 29 मई गुरुवार को सायंकाल 4:00 बजे महल वाडा परिसर से निकलने वाली भव्य शौर्य यात्रा की रूपरेखा तय करने के लिए महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समिति द्वारा समस्त राजपूत समाज संगठन की बैठक महाराणा प्रताप सभागृह राजपूत धर्मशाला पर रखी गई।
जिसमें समिति के नरेंद्र सिंह चौहान द्वारा बैठक का संचालन करते हुए समस्त संगठनों के सदस्यों को शौर्य यात्रा की रूपरेखा बताई की शौर्य यात्रा सायं 4 बजे महलवाडा परिसर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए महाराणा प्रताप चौक पहुंचकर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भव्य आतिशबाजी की जायेगी।
यह रहेंगे आकर्षण का केंद्र-
सर्वप्रथम प्रचारक रथ उसके पीछे बुलेट वाहन पर राष्ट्रीय तिरंगा और भगवा ध्वज लेकर राजपुत युवा चलेंगे, इनके पीछे घुड़सवार, बैंड,क्षत्रिय सरदार ढोल नगाड़े भगवा साफा धारण कर दुर्गा वाहिनी और चार रथ रहेंगे। 250 से अधिक समिति सदस्यों की टीम शौर्य यात्रा का मोर्चा संभालेगी। जिसमे पार्किंग से लेकर यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी भी रहेंगी। इसमें युवा जय भवानी जय महाराणा जय शिवाजी के उदघोष के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे।
जानकारी समिति के निखिलेश सिंह पंवार ने देते हुए बताया कि इस बैठक में विशेष रूप से राजेंद्र सिंह गोयल, विजय सिंह हारोड़, विजय सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह सोलंकी, शैलेंद्र सिंह देवड़ा, अजीत सिंह सांखला, महेन्द्र सिंह राठौर, जीवन सिंह चौहान, राम सिंह मौर्य, रघुवीर सिंह सांखला, विनोद सिंह सोढ़ा, क्षितिज सिंह खंगारोत्र, कमलेश सिंह भाटी, जितेंद्र सिंह सोलंकी, प्रवीण सिंह हारोड़, उज्जवल सिंह चौहान, नाहर सिंह गोयल, मयंक सिंह राठौर, हेमंत सिंह भाटी, मनोहर सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह वाघेला, सत्यनारायण सिंह सोलंकी, वीरेंद्र सिंह डोडिया, राम भवन सिंह कुशवाहा, प्रमोद सिंह चौहान, दूल्हे सिंह राठौर, धीरेंद्र सिंह राठौर, नवनीत सिंह देवड़ा, करण सिंह परिहार, जुझार सिंह गोयल, अमन सिंह चंद्रावत, प्रमोद सिंह चौहान, लक्ष्मण सिंह सांखला, करण सिंह सिसोदिया, नितेश सिंह राणावत, सुरेंद्र सिंह परिहार, लाखन सिंह चौहान, जया गोयल, किरण तंवर, किरण गोयल, रेखा सिसोदिया, कविता देवड़ा, प्रीति सोलंकी, राजेश्वरी राठौर, सीमा देवड़ा, भारती सोनगरा, अनीता सोलंकी, पूर्णिमा चौहान, मंजुला गहलोत, अनीता राठौर, मधु देवड़ा, राजकुमारी पंवार, श्वेता हांडा, शीतल चौहान, नीतू पंवार, सुनीता सांखला आदि बैठक बड़ी संख्या में संगठन सदस्य उपस्थित रहे एवं आभार वीरेंद्र प्रताप सिंह खंगारोत्र ने माना।




