राजा टोडरमल जयंती पर 55 यूनिट किया रक्तदान रक्तदाताओं को प्रमाण किए पत्र वितरित
16/Mar/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- जांगड़ा पोरवाल समाज ट्रस्ट व अ.भा.पोरवाल युवा संगठन के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को मानव सेवा समिति कॉलेज रोड रतलाम पर श्री राजा टोडरमल जयंती के उपलक्ष्य में समाजजनों व अन्य रक्तदाताओं के द्वारा 55 यूनिट रक्तदान किया गया व समाज द्वारा रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसमें जोड़े से रक्तदान निर्मला विजय धनोतिया, पूर्णिमा प्रवीण फरक्या, मनीषा तरुण पोरवाल, रिंकू अविनाश पोरवाल पूजा प्रवीण पोरवाल ने किया व अन्य रक्तदाता कशिश, नेहल, प्रेरणा, ज्योति, माधुरी, ऋतिक, अंकित, संजय, राकेश, लोकेश, मोहित शर्मा, ऋतिक पालीवाल, कांत मेहता, राकेश बोरासी, संजय गिरी आदि ने भी रक्तदान किया।
कार्यक्रम में समाज ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ गोपाल मुजावदिया, सचिव अनिल पोरवाल,मनोहर पोरवाल, राकेश पोरवाल, अखिलेश गुप्ता, गोविंद काकाणी, पोरवाल युवा संगठन से रतलाम अध्यक्ष प्रवीण फरक्या रक्तदान प्रभारी सुनील पोरवाल भगत, वैभव, ऋतिक, अर्पित दीपांशु, आकाश, हर्ष, शैलेन्द्र, आयुष, अंकित पोरवाल उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अविनाश पोरवाल ने किया व आभार विकास पोरवाल भगत जी ने माना।





