कालुखेडा पुलिस ने हत्या का किया खुलासा। पत्नी पर चरित्र शंका के चलते पति ने की थी,पत्नी की हत्या

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

कालुखेडा पुलिस ने हत्या का किया खुलासा। पत्नी पर चरित्र शंका के चलते पति ने की थी,पत्नी की हत्या 

16/Mar/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिले के कालुखेडा थाना पुलिस ने दो दिन पहले हुए हत्या का खुलासा किया है।बतादे की पत्नी पर चरित्र शंका के चलते पति ने पत्नी की हत्या कि थी।

बतादे की दो दिन पहले 14 मार्च शुक्रवार को फरियादी रमेश पिता प्रभुलाल दडिग उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम रानीगाँव द्वारा रिपोर्ट किया गया था कि रात्री के करीब 10.00 बजे उसकी बहन चन्दा बाई का पति बंशीलाल पिता हरदेव एरवाल निवासी ग्राम खोडाना आया ओर घर के अदंर सो रही चन्दा बाई पर धारदार चाकू से पेट में पीठ पर कमर पर व बाहो पर वार किये ओर बंशीलाल एरवाल घटना स्थल से भाग गया चन्दा बाई को ईलाज के लिये सी.एच. जावरा ले गये। जहां पर दोराने ईलाज उसकी मृत्यु हो गई। फरियादी रमेश पिता प्रभुलाल दडिग की सूचना पर देहाती नालसी से लेख की जाकर असल अपराध क्रमांक 44/2025 धारा 103(1), 332(ए), बी,एन,एस, का कायम कर विवेचना मे लिया गया।

पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए रतलाम जिला पुलिस अधिक्षक अमित कुमार के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक राकेश खाखा, जावरा एस.डी.ओ.पी. संदीप मालवीय के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी आनन्द सिहं आजाद के नेतृत्व में कालुखेडा थाने की टीम बनाकर लगातार प्रयास कर घटना के 24 घण्टे के अन्दर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

पुछताछ के दौरान आरोपी द्वारा बताया गया कि उसे उसकी पत्नि चन्दा बाई पर चरित्र शंका थी। इस कारण दोनो करीब चार माह से अलग-अलग रह रहे थे। चन्दा बाई अपने पियर ग्राम रानीगाँव उसके भाई रमेश के घर रह रही थी।

फिर 12 मार्च 2025 को परिवार के कार्यक्रम अंतिम संस्कार में ग्राम नवेली गये थे। जहाँ पर चन्दा बाई द्वारा आरोपी को ईशारे कर चिढाया ओर बोली कि अब मे किसी से भी बात कर सकती हूँ ओर तेरे सामने बात करूंगी, इस बात से परेशान होकर आरोपी पति ने 14 मार्च शुक्रवार के करीब 10.00 बजे उसके पियर ग्राम रानीगाँव में जाकर घर के अन्दर सो रही चन्दा बाई पर चाकू से ताबडतोड वार किया।

जिससे ईलाज के दोरान उसकी मृत्यु हो गई। विवेचना के दोरान 15 मार्च शनिवार को आरोपी बंशीलाल पिता हरदेव एरवाल उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम खोडाना थाना भावगढ जिला मन्दसौर (म.प्र.) को गिरफ्तार किया जाकर उसके कब्जे से मोटर सायकल और घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *