30 जून तक सभी कार्यालय प्रमुख ई-ऑफिस का संचालन सुनिश्चित करें

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

30 जून तक सभी कार्यालय प्रमुख ई-ऑफिस का संचालन सुनिश्चित करें

समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न

रतलाम- (Ratlam) समयावधि पत्रो की समीक्षा बैठक में श्रम विभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग, नगरीय विकास एवं आवास विभाग, पंचायत ग्रामीण विकास विभाग, पीएचई, सहकारिता विभाग का सीएम हेल्पलाइन में शिकायत निवारण कार्य संतोषजनक नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की, काम में गति लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

कलेक्टर बाथम ने सभी कार्यालयों में ई-ऑफिस लागू करने एवं 30 जून के बाद से सभी सरकारी कार्यालयों में ई-ऑफिस से ही काम करने के निर्देश दिए। कृषि विभाग, खनीज विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पीडब्लयूडी, आरटीओ, वन विभाग को ई- ऑफिस शीघ्र शुरू करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत सभी अधिकारियों को शपथ दिलाई गई।

बैठक में सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग रंजना सिहं को 15 जून 2025 से 30 जून 2025 तक चलाए जा रहे धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत धरती आबा अभियान की जागरूकता और सरकारी योजनाओं का लाभ व्यक्तियों तक पहुचाने एवं डाटा कम्पाईल करके उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जनपद पंचायतो के माध्यम से एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। बैठक में धरती आबा अभियान में स्वास्थ्य , खाद्य , ग्रामीण विकास, समाज कल्याण, कृषि , राजस्व पंचायत और अन्य विभागो के नोडल अधिकारियो की जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *