गुलाब चक्कर में प्रतिदिन हो रहे आकर्षक संगीत कार्यक्रम

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

गुलाब चक्कर में प्रतिदिन हो रहे आकर्षक संगीत कार्यक्रम

रतलाम- (Ratlam) गुलाब चक्कर को अब आमजन के लिए पुरी तरह खुलने के बाद प्रतिदिन आकर्षक आयोजन हो रहे है। नव श्रृंगारित गुलाब चक्कर में रविवार को हुए आयोजन में वाइस ऑफ सिंगिंग क्लब द्वारा गीत संगीत की प्रस्तुति दी गई। जीना इसी का नाम है, मेरे महबूब कयामत होगी, होश वालों को खबर क्या, वक्त करता जो वफा, कभी-कभी मेरे दिल में ख्याल आता है, जिन्दगी का सफर है ये कैसा सफर, जैसे सुमधुर गीतो से कलाकारों ने समां बांध दिया। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रोतागण गीत संगीत के आनंद से सारोबार होते रहे।

कार्यक्रम में 12 वर्षीय हिमनीश डागा ने प्यानों पर ये शाम मस्तानी, मेरे सपनो की रानी, गलाबी आंखे जो तेरी देखी आदि गीतों की प्रस्तुति तथा 10 वर्षीय सोम्या पनालकर ने गीत गाकर सभी को मोहित कर दिया। वाईस ऑफ सिंगिंग क्लब के राकेश बोरिया, सुनिल नागदे, शैलेन्द्र तिवारी, महेश सोनी, अरूणा दिलीप सोनी, टोनी बोरिया, प्रभाकांत उपाध्याय, नरेन्द्र त्रिवेदी आदि सदस्यों द्वारा गीतो की प्रस्तुति दी गई। कलेक्टर राजेश बाथम ने सभी कलाकारो की प्रशंसा करते हुए सभी को मोमंटो प्रदान किए। इस अवसर पर नायाब तहसीलदार आशीष उपाध्याय, शहरी विकास प्रधिकरण के अरूण पाठक सहित बड़ी संख्या श्रोतागण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *