सैलाना नगर मे भारी वाहनों की आवा-जाही से यातायात व्यवस्था हो रही बदहाल, जिम्मेदार मस्त जनता त्रस्त

"Spread the news, raise awareness!"

सैलाना नगर मे भारी वाहनों की आवा-जाही से यातायात व्यवस्था हो रही बदहाल, जिम्मेदार मस्त जनता त्रस्त

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम…कृष्णकांत मालवीय सैलाना

रतलाम- (Ratlam) इन दिनों सैलाना नगर की यातायात व्यवस्था पुरी तरह बदहाल होती नजर आ रही है। इस का मुख्य कारण है, नगर में सुबह से शाम तक भारी बड़े-बडे  वाहनों की आवा-जाही से यातायात व्यवस्था अब पुरी तरह बदहाल हो चुकी है। ऐसी स्थिति में जिम्मेदार आंखें बंद करके अपने एसी वाले आफिस में बैठकर एसी की ठंडी हवाओं का आनंद ले रहे हैं। उधर नगर की जनता तपती गर्मी के बीच भीड़भाड़ वाले इलाकों में बिगड़ती यातायात व्यवस्थाओं से त्रस्त होती नजर आ रही हैं। राहगीरों के दोपहिया वाहन घंटों तक जाम में फंसे हुए नजर आ रहे हैं। फोटो में आप देख सकते हो की भरी दोपहर तपती गर्मी में भारी भरकम ट्रक नगर के मुख्य बाजार से गुजरता हुआ दिखाई दे रहा है। जिससे कई देर तक नगर में जाम लगने जैसी स्थिति बन गई है। तो वही दुसरी ओर नगर में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।लेकिन नगर में बड़े वाहन, ट्रेक्टर, ट्रक, बसे जैसे वाहनो की आवा-जाही अभी भी हो रही है।

बतादे की अक्सर मुख्य मार्ग पर जाम लगा रहता है। कई बार राहगीरों को फंसे हुए वाहनों के कारण पैदल रास्ता तय करने में भी परेशानी आती है। उधर जिम्मेदारों का इस और बिल्कुल भी ध्यान नहीं है। बीते दिवस नगर परिषद की बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला ने सैलाना पुलिस थाना प्रभारी को एक पत्र भेज कर इस बात की जानकारी भी दी थी कि सैलाना में मुख्य मार्ग पर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। अतः पुलिस नगर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए इस मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित करे। लेकिन जिम्मेदार अभी भी आंख बंद करके बैठे हुए है। और इसका खामियाजा नगर की जनता व राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। यातायात व्यवस्था अत्यंत खस्ता हाल में हो गई है।

इन दिनों बाजार में बढ़ी भी‌ड़-

बतादें कि बारिश का दौर शुरू हो गया है। जिससे अब खेतों में बोवनी का दौर भी शुरू हो गया है। जिससे अब बड़ी तादाद में आस-पास के ग्रामीण किसान नगर में बीजवारा व अन्य किसानी कार्यों के लिए नगर में आ रहे हैं। इस लिए बाजार में अनियंत्रित भीड़ हो चली है। ऐसे में भारी वाहन अगर मुख्य मार्ग से गुजरेंगे तो सहज ही यातायात की बदहाल स्थिति की सूरत सामने आ रही है।

अन्य मार्गों की भी बदहाल स्थिति-

न केवल मुख्य मार्ग पर ही, बल्कि मुख्य बस स्टैंड, दिलीप मार्ग पर भी कमोबेश यही स्थिति बनी हुई है। जैन मंदिर के पास स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा के सामने तो दिन में सैकड़ो बार जाम जैसी स्थिति बन जाती है। मुख्य मार्ग पर कहीं भी यातायात की सुचारू व्यवस्था के लिए कोई भी इंतजाम नहीं है।

अधिकाधिक बायपास का उपयोग हो-

नगर के चारों ओर बायपास मार्ग बने हुए हैं। उनका ही अधिकतर उपयोग होना चाहिए। लेकीन बड़े वाहनों का बायपास के बजाय नगर के मुख्य मार्गों का यातायात में उपयोग किया जा रहा है। और बार-बार इस और ध्यान आकर्षित करने के पश्चात भी जिम्मेदारों के कानों पर जूॅ तक नहीं रेंग रही है।

सिर्फ बातें होती है-

अक्सर मुख्य त्योहार के पूर्व सैलाना थाना परिसर में जब शांति समिति की बैठक आयोजित होती है। तब गणमान्यजन, नागरिक, मीडिया कर्मी यातायात की बदहाल व्यवस्था से अधिकारियों को अवगत कराते रहते हैं। हर बार प्रशासनिक अधिकारी जल्द ही इस समस्या से छुटकारा दिलाने का आश्वासन देकर दूसरे ही दिन अपनी बातों को भूल जाते हैं। फिर स्थिति वही जस की तस बनी हुई रहती है और हर आमजन को त्रासदायक बदहाल यातायात व्यवस्था का खामियाजा भुगतना पड़ता है।

इनका कहना-

नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला ने कहा कि नगर परिषद की पिछली बैठक में नगर के मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा कर इस आशय के पत्र सैलाना थाने को भी लिखा था। पर अब तक उस पर पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया। ये खेदजनक हैं। पुलिस शीघ्र भारी वाहन नगर के मुख्य मार्ग में प्रवेश से रोके। और नगर को बदहाली से मुक्ति दिलाए।

बैठक बुलाते हैं-

थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह गडरिया ने कहा कि जल्दी ही बैठक बुला कर इस समस्या को सुलझाया जायेगा। और भारी वाहन रोके जायेंगे।

One thought on “सैलाना नगर मे भारी वाहनों की आवा-जाही से यातायात व्यवस्था हो रही बदहाल, जिम्मेदार मस्त जनता त्रस्त

  1. Understanding game mechanics is key, and responsible gaming education is so important! I’ve been exploring foundational knowledge – checking out phlogin for a structured approach to learning. It’s a smart way to build skills!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *