राजपुरोहित समाज की बैठक आयोजित। बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय
रतलाम- (Ratlam) रविवार को एक निजी होटल में राज पुरोहित समाज की बैठक संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता समाज के वयोवृद्ध सदस्य जसवंत सिंह राजपुरोहित द्वारा की गई। इस बैठक में समाज के हित में विस्तार से चर्चा की तथा कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसमें राज पुरोहित समाज रतलाम की ट्रस्ट बनाना, समाज में व्याप्त कुछ कुरीतियों को समाप्त करना, समाज के मेघावी छात्रों का सम्मान करना एवं हाल ही में समाज के उज्जैन निवासी डॉ,भगवती लाल राज पुरोहित को पद्मश्री उपाधि मिलने पर उनका समाज द्वारा सम्मान किया जाना है।
बैठक को रतलाम शहर भाजपा नेता बजरंग राजपुरोहित, समाज के पूर्व अध्यक्ष विनोद राजपुरोहित, राजपुरोहित समाज जागृति मंच की प्रादेशिक अध्यक्ष कल्पना राज पुरोहित, रतलाम की अध्यक्ष किरण राज पुरोहित ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के पुरुष एवं महिलाओ ने भी समाज हित में अपने विचार रखे।बैठक का संचालन दीपक कर सलाहकर द्वारा किया गया एवं आभार भावना राज पुरोहित द्वारा किया गया।