यातायात जागरूकता अभियान के दौरान स्कूली बच्चों को पुलिस ने यातायात थाने का करवाया भ्रमण
16/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के मार्ग दर्शन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात अनिल कुमार राय एवं यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष चौरसिया द्वारा पौद्दार इंटर नेशनल स्कूल रतलाम एवं हिमालिया इंटर नेशनल स्कूल रतलाम के छात्र-छात्राओ को यातायात पुलिस थाने का भ्रमण के दौरान यातायात पुलिस की कार्यप्रणाली व यातायात थाने का बारिकी से भ्रमण कराया व यातायात पुलिस के आधुनिक उपकरणो जैसे पी.ओ.एस. मशीन, ब्रीथ एनालईजर मशीन, लेजर गन, इंटर सेप्टर वाहन, सी.सी.टी.वी. कैमरो आदि के उपयोग के बारे में स्कूली छात्र-छात्राओ को जानकारी दी गई। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरुक किया जाकर यातायात नियमो का पालन करने की समझाईस दी गई। स्कूली छात्र-छात्राओ को यातायात पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग व चालानी कार्यवाही की प्रत्यक्ष जानकारी दी गई। जिसमें यातायात नियमो का पालन नही करने वाले वाहन चालको के विरुद्ध मो.व्ही. एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई। यातायात पुलिस रतलाम द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओ के पुलिस थाना यातायात भ्रमण की कार्यवाही से प्रारंभ की गई है। जो स्कूली छात्र-छात्राओ में यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरुकता की जारी रहेगी।




