घर पर पहुंचा आयुष्मान कार्ड

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

घर पर पहुंचा आयुष्मान कार्ड

16/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महती योजना वय वंदन 70+ आयुष्मान भारत के तहत सिविल सर्जन डॉ. एम. एस. सागर के मार्ग दर्शन में वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी वरिष्ठ नागरिको के घर-घर जाकर उनका आयुष्मान कार्ड बना रहे है। इस क्रम में वरिष्ठ कन्हैयालाल मौर्य उम्र 88 वर्ष का कार्ड स्वास्थ्य कार्यकर्ता संदल राहौरी द्वारा घर पर जाकर बनाया गया। गुरूवार को उसकी प्रति वरिष्ठ समाजसेवी रोगी कल्याण समिति सदस्य मनोहर पोरवाल एवं हेमंत राहोरी ने घर पहुंचकर उपलब्ध कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *