सैलाना के व्यापारी पुत्र की भीषण सड़क दुर्घटना में हुई मौत,घर का इकलौता चिराग बुझा
16/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- मध्य प्रदेश राजस्थान की बॉर्डर के पास आमने-सामने बाइक भिड़ंत से युवक सड़क हादसे में सैलाना के युवक की मौत हो गई। सैलाना में युवक की मौत की खबर पहुंचते ही सैलाना में शोक छा गया। मृतक युवक परिवार में इकलौता था। साल भर पूर्व ही मृतक युवक के पिता आरिफ ने दानपुर में दुकान खोली थी। जिसे मृतक आदिल संभालता था। सैलाना के व्यापारी आरिफ कुरैशी का पुत्र आदिल (18) कुरेशी दानपुर से दुकान बंद करके बाइक से सैलाना की तरफ बुधवार देर शाम लौट रहा था। इसी बीच मध्य प्रदेश राजस्थान के बॉर्डर से लगी मध्यप्रदेश की सीमा में सामने से आ रही तेज गति की बाइक से आदिल की बाइक की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना स्थल से दोनों बाइक सवारो को गंभीर चोट के चलते एंबुलेंस से रतलाम मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां डॉक्टर ने आदिल की गंभीर हालत को देखते हुए इंदौर रेफर किया। जहां पर देर रात उसकी मौत हो गई। मामले में सरवन पुलिस ने मर्ग कायम कर जाच शुरू कर दी है।




