प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लेंगे बैठक

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लेंगे बैठक

16/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने बताया है 17 जनवरी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी रतलाम प्रवास पर रहेगे। पटवारी ग्रामीण एवं शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक संविधान बचाओ यात्रा के संदर्भ में लेंगे। कांग्रेस द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली अंबेडकर नगर (महू) में संविधान बचाओ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। 27 जनवरी को होने वाली इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ,प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के के सहित कई वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे। महू से शुरू होने वाली संविधान बचाओ यात्रा देश भर में घर-घर तक पहुंचेगी‌। बैठक में संगठन जिला प्रभारी विधायक श्री प्रताप ग्रेवाल भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *