सैलाना वन विभाग के केक्टस ईको गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में उपहार पाकर विद्यार्थियों के खिले चेहरे

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना वन विभाग के केक्टस ईको गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में उपहार पाकर विद्यार्थियों के खिले चेहरे

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना वन विभाग कार्यालय के कनेक्टस ईको गार्डन में अनुभुति केम्प सहजागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

वन मंडल अधिकारी अनुभा त्रिवेदी के निर्देशन में स्कुली विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश ईको पर्यटन विकास बोर्ड भोपाल द्वारा प्रोयोजित ईको अनुभूति सह प्रशिक्षण जागरूकता अभियान के दुसरे दिन वन परिक्षेत्र सैलाना सामान्य वन मण्डल रतलाम के अंतर्गत कन्या शिक्षा परिसर सैलाना की छात्राओ को केदारेश्वर व केक्टस ईको गार्डन सैलाना में भ्रमण कराकर प्रकृति से अनुभूति कराई गई। साथ ही पक्षी दर्शन कराये गये। वन्य प्राणी दर्शन, वन भ्रमण, प्रकृति पथ भ्रमण, स्थल पर विद्यमान वानिकी गतिविधियों की जानकारी, विद्यार्थी जिज्ञासा समाधान, वन अमले का परिचय, वन वन्यप्राणी व पर्यावरण गतिविधियां एवं सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गई एवं केक्टस के बारे में बताया गया।

दोपहर में भोजन के उपरांत वन परिक्षेत्राधिकारी सैलाना उप वन मंडलाधिकारी सीताराम नरगेश एवं वन परिक्षेत्राधिकारी राधेश्याम जोशी की उपस्थिति में (क्विज कॉमपिटीशन) प्रश्नोत्तरी एवं चित्रकंला प्रतियोगिता एवं पर्यावरण जागरूकता पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत अडवानिया के सरपंच जमना चैनराम म‌ईड़ा, ग्राम वन समिति अध्यक्ष गोवर्धनपुरा दोलाजी, ग्राम रक्षा समिति के लक्ष्मण भगत उपस्थित थे। विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरूस्कृत किया गया एवं प्रकृति पर्यावरण, खाद्य श्रखंला व ग्लोबल वार्मिंग के बारे में बताया गया।

वन परिक्षेत्राधिकारी सैलाना राधेश्याम जोशी द्वारा विभिन्न प्रकार के औषधी पौधों के गुण व विभिन्न बिमारियों के उपचार में औषधी पौधों की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। वन रक्षक रमेश पन्नु, लाखनसिंह सिसौदिया, दिलीप जाट, हरीश भट्ट द्वारा केक्टस की विभिन्न प्रजातियों के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर फर डिप्टी रेंजर गजराज सिंह डोडिया, रघुवीर सिंह चुण्डावत,रविंद्र डोडियार, तेजपाल शर्मा, वनपाल नारायण कटारा, वन रक्षक लालचन्द्र मचार, राकेश डिण्डोर, पप्पु सिंह देवडा, रवि शर्मा, महेन्द्र सिंह डोडिया, शिवप्रताप सिंह शक्तावत, धरम वीर सिंह चौधरी, जितेंद्र जटिया, दीपिका भट्ट एवं वन विभाग के कर्मचारी गण का विशेष योगदान रहा एवं ने पर्यावरण एवं विधि पर उद्बोधन दिया गया। कार्यक्रम का संचालन रमेश पन्नु ने किया व आभार वन परिक्षेत्राधिकारी राधेश्याम जोशी ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *