रतलाम सीएसपी कार्यालय मे 3 थानों को मिला आईएसओ प्रमाण पत्र

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम सीएसपी कार्यालय मे 3 थानों को मिला आईएसओ प्रमाण पत्र

16/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिले के सभी थानों एवं पुलिस कार्यालयों के मानकीकरण एवं सुव्यवस्थित करने के प्रयासों के फलस्वरूप जिले के नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं जिले के 3 थानों को आई एस ओ प्रमाण पत्र मिला। रतलाम पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज मनोज कुमार सिंह के मुख्य आतिथ्य में पुलिस लाइन रतलाम में आयोजित समारोह में रतलाम यातयात थाना प्रभारी संतोष चौरसिया, जावरा शहर थाना प्रभारी जितेंद्र जादौन, जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम , सीएसपी रीडर प्र आर सरफुद्दीन रिजवी को आईएसओ प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। उप पुलिस महानिरीक्षक रेंज मनोज कुमार सिंह, रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, जावरा सेनानी वि स बल अमित तोलानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, प्रशिक्षु आईपीएस विक्रम अहिरवार द्वारा रतलाम के रक्षित लाइन में नव एसएएफ बैरक का शुभारंभ किया गया। इसी दौरान जावरा सीएसपी दुर्गेश आर्मो, जावरा एसडीओपी शक्ति सिंह चौहान, रतलाम एसडीओपी किशोर पाटनवाला, सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल, आलोट एसडीओपी शाबेरा अंसारी, कंपनी कमांडर आशीष मिश्रा, रक्षित निरीक्षक मोहन भार्रावत, सूबेदार मानिक ठाकुर, समस्त थाना एवं चौकी के प्रभारी तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं रक्षित लाइन का स्टाफ उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *