सीएम,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व मंत्री ने उपाध्याय को दौबारा जिलाध्यक्ष बनने पर दी बधाई
16/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar भोपाल,रतलाम
भोपाल/रतलाम (Bhopal,Ratlam,mp)- भाजपा जिलाध्यक्ष का पद दोबारा मिलने पर नवागत जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने भोपाल में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, मध्यप्रदेश शासन में कैबिनेट मंत्री व रतलाम शहर विधायक चैतन्य कुमार कश्यप से सौजन्य भेट की। इसी दौरान सीएम डॉक्टर यादव सहित कई बड़े नेताओं ने जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष का फूलों का गुलदस्ता देखकर व मिठाई खिलाकर बधाई दी। इसी दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, प्रवीण सोनी, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन भी उपस्थित थे।




