रतलाम में सुमित मोड को जिला अध्यक्ष किया नियुक्त

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम में सुमित मोड को जिला अध्यक्ष किया नियुक्त

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) थैलेसीमिया सिकल सेल जनजागरण समिति मध्य प्रदेश द्वारा रतलाम जिले में संगठनात्मक विस्तार करते हुए रक्तदाता सुमित मोड को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति समिति के संरक्षक सत्येंद्र सिंह राठौर (नीमच), अध्यक्ष पंडित विकास शुक्ला (जबलपुर), मार्गदर्शक गोविंद काकानी, उपाध्यक्ष वर्षा पवार एवं कोषाध्यक्ष विनीत मेहंदीरता की अनुशंसा पर उज्जैन संभाग प्रभारी राहुल चौहान द्वारा की गई।

नियुक्ति की घोषणा करते हुए समिति पदाधिकारियों ने सुमित मोड को रतलाम जिले में थैलेसीमिया एवं सिकल सेल जैसी अनुवांशिक बीमारियों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा “थैलेसीमिया-सिकल सेल मुक्त मध्य प्रदेश” अभियान को गति देने का दायित्व सौंपा है। इसके अंतर्गत केंद्र शासन, प्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर व्यापक स्तर पर कार्य करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

समिति के मार्ग दर्शक गोविंद काकानी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुमित मोड मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में कार्यरत हैं तथा पिछले 5-6 वर्षों से लगातार रक्तदान शिविरों का आयोजन कर रहे हैं। वे स्वयं भी प्रत्येक वर्ष अपने जन्मदिन पर मित्रों के साथ रक्तदान करते हैं।

उन्होंने बताया कि सुमित मोड विगत कई वर्षों से थैलेसीमिया एवं सिकल सेल से पीड़ित बच्चों के हित में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं और समिति के सामाजिक अभियानों में निरंतर सहयोग दे रहे हैं। उनकी सेवा भावना एवं समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *