विजेता टीम को मिला एक लाख रुपए का नगद पुरस्कार व ट्रॉफी

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

विजेता टीम को मिला एक लाख रुपए का नगद पुरस्कार व ट्रॉफी

16/Feb/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- शनिवार को अक्षय संघवी मित्र मंडल के तत्वाधान में शहर के दो बत्ती स्थित पोलो ग्राउंड में आयोजित रतलाम ट्रॉफी 2025 के रात्रि कालीन टूर्नामेंट में फाइनल मैच खेला गया। पहला मैच अंबर क्रिकेट क्लब और एमपी फोर्स के बीच देर रात तक खेला गया।

फाइनल मैच के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री व रतलाम शहर विधायक चैतन्य काश्यप, जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल रहे। सुशील संघवी, अशोक जैन लाला, अक्षय संघवी सहित मित्र मंडल ने सभी अतिथियों का स्वागत मोतियों की माला से एवं दुपट्टा पहन कर किया। तत्पश्चात अतिथियों ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए परिचय प्राप्त किया।

अंबर ने टॉस जीतकर बोलिंग का निर्णय लिया उसके विरुद्ध एमपी फोर्स ने पहले बल्लेबाजी करके 125 रन बनाए तथा 126 रन का टारगेट दिया। उसके जवाब में अंबर ने 9 विकेट में 51 रन बनाएं एमपी फोर्स में शानदार पारी खेलकर जीत हासिल की। भींडर ने 51 रन बनाएं।महापौर प्रहलाद पटेल ने खिलाड़ियों से मुलाकात की तथा क्रिकेट के खेल की एमआईसी सदस्य व पार्षद अक्षय संघवी को शुभकामनाएं दी।

कैबिनेट मंत्री चैतन्य कश्यप ने अपने उद्बोधन में कहा कि रतलाम नगर में जब भी ऐसा आयोजन होते हैं। हमारे रतलाम की युवा बड़ी अच्छी संख्या में आकर के हमारे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हैं। संस्करण हम रतलाम के लोग खेलों के अंदर धीरे-धीरे नई ऊंचाइयां प्राप्त कर रहे हैं। यह रतलाम नगर में विभिन्न आयोजनों के माध्यम से हम लोग जो कार्य को करते हैं और यह कार्यक्रम जब प्रारंभ हुआ। तब मेरे भाई अक्षय संघवी ने कहा कि नए खिलाड़ियों को भी मौका दिया जाए और इन्होंने इसमें पूरी टीमों के अंदर अंडर-19 के एक खिलाड़ी को रखा है। मैं उनसे आग्रह करूंगा कि वह दो खिलाड़ियों को लाने का प्रयास करें। नए खिलाड़ियों के विकास के लिए भी हमें तत्काल तत्पर रहना चाहिए। हमारे रतलाम के युवा इसी उत्साह के साथ में नई-नई प्रयोजनाओं को लेकर आए और रतलाम के विकास में अपनी भूमिका निश्चित करें मैं अक्षय संघवी और उनकी पूरी टीम को शुभकामनायें देता हूं। तथा अक्षय संघवी के कार्यों की प्रशंसा की।

एमपी फोर्स को 1,00,000 और चमचमाती हुई शील्ड दी गई। उप विजेता अंबर टीम को 50,000 नगद व चमचमाती हुई शील्ड दी गई। टीम एमपी फोर्स के मैन ऑफ द सीरीज योगेश पाल को पुरस्कार में स्कूटी दी गई। मैन ऑफ द मैच भिंडर को एंड्रॉयड फोन दिया गया। 30 खिलाड़ियों को एलईडी दी गई। 

1. रतलाम इंडियन और गुरु बॉयज – सौरभ कुशवाहा 

2. आर एम 11 कल्ट फिटनेस – राज   

3. इंडियन गोल्ड और रिलायबल – डॉक्टर सेम   

4. आपका अपना और नई शुरुआत – करण सिंह   

5. रतलाम बॉयज और एमपी पुलिस – पुरण 

6. अवेंजर और जीआरपी – राहुल   

7. बाबुस और चितावत – अजय मालाकार

8. एक्सपर्ट और फॉर यू – शोएब भाई

9. मां अंबे और मातोश्री – मोनु

10 . स्टार 11 और अंसारी – शक्ति

11. श्री 11 और वंदे मातरम्- शंकर

12. ब्रदर और कोहिनूर – साकिब बेलिम

13. जीटी किंग्स और फाइनेंस 11 – गोलू

14. एमपी फोर्स और केकेआरएच – अंकित

 15. शेरनी और रतलाम ग्रामीण – लोकेंद्र

16 . अंबर और डिफेंडर – योगेश पाल  

17 . नई शुरुआत और एमपी फोर्स – अंकित

18. श्री 11 और एक्सपर्ट – शंकर

19. रतलाम इंडियन और मां अंबे – सौरभ कुशवाहा 

20. बाबुस और ब्रदर – अजय मालाकार

21. रतलाम ग्रामीण और आर एम 11 – संजू हरि

22. अंबर और जी टी किंग्स – योगेश पाल

23. एमपी पुलिस और रिलायबल- डॉक्टर सेम 

24. जीआरपी और स्टार 11 – दिलीप राजपूत 

25. रतलाम ग्रामीण और एमपी फोर्स – बलराज सिंह

26. रतलाम इंडियन और श्री 11 – भाविक जैन 

27. अंबर और रिलायबल – योगेश पाल 

28. स्टार 11 और बाबुस-सुमित

29. अंबर और रतलाम इंडियन – हर्ष जोशी

30. स्टार 11 और एमपी फोर्स -भीडर

इस अवसर पर आयोजन समिति के समयदानी हितेश बरमेचा, ओम जाट, पियूष कप्तान, विकल्प सांखला, सुमित सकलेचा, वसीम खान, शिवम मुणत, अंकित कटारिया, ऋषभ जैन आदि रहे। स्कोरर सिमर और किशन सोनी व कोमेंट्री योगेंद्र जादौन, निलेश शर्मा, गोविंद मालवीय ने की। पोलो ग्राउंड में दूधिया रोशनी के बीच खेल प्रेमी व दर्शकगण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन हितेश बरमेचा ने किया तथा आभार अक्षय संघवी ने माना। जानकारी ओम जाट, पीयूष सांखला ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *