मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक में सामान्य बीमारी का उपचार अपने क्षेत्र में ही मिल सकेगा- मंत्री काश्यप
16/Feb/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य के क्षेत्र में मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक स्थानीय रहवासियों के लिए चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का साधन है। रतलाम शहर में ऐसे कुल 16 संजीवनी क्लिनिक बनाए जा रहे हैं। इसमें से अब तक चार का लोकार्पण किया जा चुका है तथा शेष का लोकार्पण भी शीघ्र कराया जाएगा। यह बात चैतन्य काश्यप मंत्री सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग ने 25 लाख रुपए की लागत से बने मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक जवाहर नगर रतलाम के शुभारंभ अवसर पर कही।
क्लिनिक का शुभारंभ मंत्री चैतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, सीएमएचओ डॉक्टर एम.एस. सागर, बजरंग पुरोहित, निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, विनोद यादव, शक्ति सिंह राठौड़, रोगी कल्याण समिति सदस्य मनोहर पोरवाल, गोविंद काकानी, हेमंत राहोरी, मयूर पुरोहित, कृष्ण कुमार सोनी, आदित्य डागा, निलेश गांधी आदि की उपस्थिति में किया गया।
चैतन्य काश्यप ने बताया कि संजीवनी क्लिनिक बनने से स्थानीय निवासियों को छोटी-मोटी बीमारियों का इलाज अपने ही क्षेत्र में मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा पीएम एयर एंबुलेंस की सौगात दी गई है। इसके माध्यम से हवाई यात्रा करके भी मरीज को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य संस्थानों में भेजा जा सकता है। उन्होंने बताया कि संजीवनी क्लीनिक में 17 प्रकार की जांच अस्पताल में तथा 50 प्रकार की जांच के सैंपल लिए जा सकेंगे। अस्पताल में 208 प्रकार की दवाइयां उपलब्ध रहेगी। उन्होंने क्षेत्र के रहवासियों से अनुरोध किया कि अधिक से अधिक संख्या में संजीवनी क्लीनिक में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाओं का लाभ ले।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम एस सागर ने शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम और मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि शहरी क्षेत्र रतलाम में कुल 20 संस्था टीआईटी रोड, गणेश नगर, दिलीपनगर, हकीमवाड़ा, बिरियाखेड़ी, ईश्वर नगर, उकाला रोड, मोती नगर, होमगार्ड कॉलोनी, अर्जुन नगर, डोसी गांव, जवाहर नगर, गांधीनगर, मुखर्जी नगर, दीनदयाल नगर, न्याय नगर कर्मचारी कॉलोनी, रामगढ़, मोमिनपुरा, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट करमदी आदि शहरी स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से सेवाएं दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय क्षेत्र के रहवासी प्रभाकर राव का टेबल टेनिस स्टेट चैंपियनशिप जीतने के लिए जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत किया गया।
संजीवनी क्लीनिक के शुभारंभ कार्यक्रम में मयूर पुरोहित, पार्षद भगत सिंह भदोरिया, देवश्री पुरोहित, देवकन्या मीणा, एमआईसी सदस्य सपना त्रिपाठी, सोमेश पालीवाल, धीरज किशोर सिंह राठौर, लोकेश जायसवाल, सुवंद गुर्जर, भावना गुर्जर, भरत तंवर, नंदकिशोर गोठवाल, राजेश दुग्गल, अंकित कुशवाहा, तेज सिंह हाड़ा, धर्मवीर गहलोत, पूजा शर्मा, प्रतिभा चौहान, सुनील लोदवाल, हर्ष जाधव, अमन बोयत, जुझार सिंह, मोहित तोमर, हरिश्चंद्र त्रिपाठी, यतेंद्र जोशी, विशाल जैन, जगदीश भदोरिया, विभव उपाध्याय, मदन सिंह, दीपक सोलंकी, पुष्कर व्यास, संदीप मौर्य, अजय शर्मा, प्रभु मेघवाल, प्रियेश छाजेड़, सुनील शर्मा, हेमेंद्र सिंह, डॉ. गौरव बोरीवाल, डॉ. प्रमोद प्रजापति, डॉ. अजहर अली, हीना मकरानी, सरला वर्मा, सचिन वर्मा डॉ. राहुल जैन, सुरेश जोशी, भरत लिंबोदीया, सौरभ देवड़ा एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आशीष चौरसिया ने किया। अंत में आभार विनोद यादव ने माना।





