अवैध हथियार के विरुद्ध रतलाम पुलिस द्वारा अभियान चलाकर कार्यवाही
16/Feb/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने सभी थाना प्रभारियों अवैध रूप से धारदार हथियार रखने एवं गोला बारूद के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।
रतलाम एसपी अमित कुमार के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्ग दर्शन में रतलाम पुलिस द्वारा 1 जनवरी से अभी तक अवैध शस्त्र एवं गोला बारूद रखने वालों के विरुद्ध लगभग 23 प्रकरण में कुल 26 व्यक्तियों के विरुद्ध कारवाई की है। पुलिस द्वारा 22 धारदार हथियार, 5 आग्नेय शस्त्र एवं 2 कारतूस जब्त किए। अवैध हथियार के विरुद्ध रतलाम पुलिस की लगातार कड़ी कार्यवाही जारी है।




