पिपलौदा पुलिस ने चोरी के दो आरोपीयो को किया गिरफ्तार
16/Feb/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिले के पिपलौदा पुलिस ने सीमेंट के 80 कट्टों की चोरी करने वाले दो आरोपीयो को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
बतादें की शनिवार को फरियादी सेमीयल मसीह पिता जॉन मसीह जाति इसाई उम्र 46 साल निवासी आमलीया भेरु सेलाना रोड रतलाम थाना औ.क्षैत्र रतलाम ने चौकी सुखेडा पर उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि मै कॉलोनी डेवलपमेंट का काम करता हुँ।
ग्राम सुखेडा मे ज्ञानचंद जी जैन के यहाँ पर कॉलोनी बनाने का काम चल रहा है। शुक्रवार को रात मे मेरे यहा काम करने वाला रमेश पिता सोहन खाट जाति भील निवासी ग्राम कासला (बासीन्द्रा) का अपने साथीयो के साथ मिलकर 80 कट्टे सीमेंट के चोरी करके ले गया है। फरियादी कि रिपोर्ट पर पिपलौदा थाने पर अपराध पंजीबद्ध कर मामले को जांच मे लिया गया।
पुलिस ने कार्यवाही करते गस्त के दोरान मुखबीर की सुचना पर आरोपी रमेश खाट पिता सोहनलाल खाट जाति भील उम्र 24 साल निवासी ग्राम कासला (बासिन्द्रा) तथा उसके सहयोगी आरोपी गोलु पिता जवर सिंह गरवाल जाति भील उम्र 19 साल निवासी ग्राम हरथल थाना रावटी को गिरफ्तार कर आरोपीयो से चोरी गया मश्रुका 80 कट्टे सीमेंट के व घटना मे प्रयुक्त वाहन पीक अप वाहन क्र.MP09GH4931 को जप्त कर आरोपीयो को जेल भेजा गया।





