सैलाना में ईमानदारी की मिसाल पेज की, कपड़ो पर इस्त्री करने वाले भरत ने ग्राहक की 72 हजार की राशी लौटाई

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना में ईमानदारी की मिसाल पेज की, कपड़ो पर इस्त्री करने वाले भरत ने ग्राहक की 72 हजार की राशी लौटाई

16/Feb/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- भागम-भाग के इस दौर में कोई किसी का नहीं है होता है। ऐसे में रतलाम जिले के सैलाना नगर जैसे छोटे स्थान पर ईमानदार की एक मिसाल पेश की कपड़ों पर इस्त्री करने वाले भरत रजक ने।

यह है मामला-

नगर के इंडियन ग्रामीण गैस के प्रोपराइटर भंवर कुमावत हर बार की तरह इस बार भी अपने कपड़े इस्त्री करने के लिए पैलेस चौराहा पर भारत रजक की दुकान पर रखकर अपने काम से रतलाम निकल गए। भरत ने कपड़ों पर इस्त्री की आखरी में जब पैसे कुर्ते में रखे हुए की बारी आई तो वह रुपए देखकर चौंक गए। उन्होंने बिना कुछ कहे भंवरलाल कुमावत को दुकान पर आने का कहा तो उन्होंने कहा तब भंवर कुमावत ने कहा मैं रतलाम हूं 2 घंटे बाद आउगा। दो घंटे बाद जब भंवरलाल कुमावत भरत की दुकान पर आए तो उन्होंने रूपये उनके हाथ पर रख दिए। तो वह चौंक गए और उन्होंने कहा कि यह मेरे नहीं है। तब भरत ने कहा कि यह आपकी जेब से के कुर्ते से निकले हैं। जब उन्होंने पैसे गिने तो 72 हजार रूपये के करीब निकले। तब कुमावत को ख्याल आया कि यह इंडियन गैस की गाडी की दो दिन पहले की सिल्क थी जिन्हैं कपड़ो मे रखकर वह रखकर भूल गए थे। घर से गफलत मे धूले हुए कपड़ो के साथ वह कपड़े भी किसी ने रख दिये थे।

भरत का किया सम्मान-

गैस संचालक भंवर कुमावत ने शनिवार को दुकान पर जाकर भरत को हार पहनाकर मिठाई खिलाई व 11 सो 11 रूपये देकर सम्मान किया। इस दौरान रामेश्वर कुमावत,शांतिलाल सेन, सुनील भगोरा तथा पवन परिहार सहित अन्य उपस्थित थे।

पूर्व मे भी अपनी इमानदारी का परिचय दे चूके है भरत-

भरत रजक ने बताया की पहले भी दुकान के समीप रहने वाले प्रतिष्ठित मंडी व्यवसायी कमलेश मेहता की शर्ट मे 25 हजार रूपये आ गये थे। तब उन्होंने उक्त रूपये मेहता को दिये थे। भरत की इस दोनो इमादारी की हर तरह प्रशंसा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *