सैलाना में किसान अश्वगंधा में कर रहे छिड़काव
16/Feb/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- इस बार कुछ किसानो ने लहसुन प्याज से तौबा करके उनका ध्यान औषधीय फसलो की और भी मुडा है। रतलाम जिले के सैलाना नगर के बायपास स्थित कुछ खेतो में इस बार अश्वगंधा औषधीय फसल बोई है।
औषधीय फसल मे वर्तमान में सफेद फुद्दी व मोला से बचने के लिए रासायनिक दवा का छिड़काव कर रहै है। बताया जाता है कि अश्वगंधा नीमच मंडी में उचें भाव पर बिकती है। इसकी जमीन के मुली जैसी जड़ होती है। इसे उखाड कर काटा जाता है। इसके पत्ते डंठल भी बिकते है वर्तमान मे अश्वगंधा तीस-चालीस हजार रुपए प्रति क्विंटल के मान से बीक रही है। यह प्याज लहसुन से काफी कम पानी की फसल है, तथा एक बीघा मे अच्छी पैदावार हो तो चार से पांच क्विंटल जड़े निकल जाती है।




