किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य प्राथमिकता से करे,समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य प्राथमिकता से करे,समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम

रतलाम- (Ratlam) कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर मिशा सिंह ने उर्वरक वितरण व्यवस्था एवं राजस्व विभाग की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने खाद वितरण के लिए टोकन व्यवस्था, पटटाधृति अधिनियम अंतर्गत पटटा वितरण, फार्मर रजिस्ट्री, एसआईआर एवं राजस्व से संबंधित विषयों पर चर्चा कर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि खाद वितरण के लिए किसानों के लिए टोकन व्यवस्था बनाए, पट्टाधृति अधिनियम अंतर्गत पटटा वितरण की कार्यवाही निर्धारित समयावधि में करें। किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य प्राथमिकता से करें। शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ भविष्य में किसानों को उनके रकबे के आधार पर दिया जाना है इसलिए कार्य को गंभीरता से करे।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव , एसएलआर मालवीय, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती राधा महंत, डिप्टी कलेक्टर संजय शर्मा सहित एसडीएम, तहसीलदार वर्चुअली उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *