रतलाम में मंत्री शाह का विरोध प्रदर्शन कर शहर महिला कांग्रेस ने जलाया पुतला

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री व रतलाम प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह का शहर महिला कांग्रेस ने लाड़ली बहना पर आपत्तिजनक बयान के बाद विरोध प्रदर्शन करते हुए मंत्री शाह का पुतला जलाया गया।
अपनें बेबाक बयानों को लेकर हर बार चर्चा में रहने मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री व रतलाम प्रभारी मंत्री का महिला कांग्रेस ने मंगलवार शाम 4 बजे के लगभग शाहिद चौक पुतला दहन किया है और इस्तीफे की मांग की है। मंत्री कुंवर विजय शाह द्वारा विगत दिनों रतलाम दौरे पर लाडली बहना को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। आपत्तिजनक बयान के बाद शहर महिला कांग्रेस सड़कों पर उतरी है।
ज्ञात हो विगत दिनों रतलाम आए प्रभारी मंत्री कुमार विजय शाह द्वारा लाडली बहना पर दिए आपत्तिजनक बयान को लेकर आज शहर सराया शहीद चौक पर महिला कांग्रेस द्वारा प्रदेश सरकार में मंत्री व रतलाम प्रभारी कुंवर विजय शाह के चित्र हाथों में लेकर नारेबाजी की और कुछ देर में मंत्री का पुतला आग के हवाले कर दिया। इस दौरान कांग्रेस और पुलिस में पुतले को लेकर झुमा झटका भी देखी गई। साथ ही महिला कांग्रेस ने चेतावनी भी दी की हम रतलाम आने पर प्रभारी मंत्री को काले झंडे दिखाए जाएंगे और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मांग की है की महिलाओं पर मंत्री की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मंत्री को मंत्री मंडल से बाहर कर देना चाहिए।




