शिवगढ़ में यूरिया खाद व विघुत विभाग की तानाशाही को लेकर किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन



आदिवासी किसानों ने एसडीएम जैन को ज्ञापन सौंपकर विरोध प्रदर्शन किया खत्म
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) रतलाम सहित संपूर्ण जिले में यूरिया खाद को लेकर किसान परेशान हो रहे हैं। इसी को लेकर सैलाना अनुविभाग क्षैत्र के शिवगढ़ में जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा के नेतृत्व में रावटी- रतलाम मार्ग पर बड़ी संख्या में आदिवासी किसानों ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया।
मंगलवार को शिवगढ़, रावटी, बाजना, सरवन, बेडदा, केलकच्छ सहित ग्रामीण क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में आदिवासी किसान शिवगढ़ में पहुंचे। ओर जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा के नेतृत्व में रावटी-रतलाम रोड पर शिवगढ़ में यूरिया खाद व विघुत विभाग की तानाशाही को लेकर किसानों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू किया। जिससे रतलाम, सैलाना, शिवगढ़, रावटी, बाजना मार्ग अवरूद्ध हो गया। किसानों ने बताया कि युरिया खाद को लेकर किसान परेशान होते नजर आ रहे हैं। किसान खाद भंडार पर सुबह से ही लाईन मे लगे रहते हैं। फिर भी किसानों को खाली हाथ ही लोटना पड़ता है। बीते दिनों जिला प्रशासन ने यूरिया खाद की काला बाजारी को भी पकड़ी गई थी। जिला प्रशासन ने यूरिया खाद की बोरीयों को एक प्राइवेट गोदाम से जप्त किया था।
पुलिस प्रशासन, एसडीएम तरुण जैन सहित प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचे तथा चर्चा करी एवं किसानों को आश्वासन दिया कि प्रयास किया जा रहा है कि खाद प्रयाप्त मात्रा में उपलब्ध होंगी। आज शाम तक एक ट्रक वहां पर यूरिया का आ जाएगा और उसका सुनिश्चित वितरण किया जाएगा। रतलाम जिला प्रशासन ने अब एक नई व्यवस्था शुरू की है। जिसमें टोकन वितरण किया जा रहे हैं। टोकन लेने के पश्चात अगले दिन टोकन के आधार पर निर्धारित मूल्य पर यूरिया मिलेगा। आश्वासन के बाद किसानो ने एसडीएम तरुण जैन को ज्ञापन सौंपकर विरोध प्रदर्शन खत्म किया।




