रतलाम एसपी ने जनसुनवाई में आएं 40 आवेदको की शिकायतो को सुनकर दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम एसपी ने जनसुनवाई में आएं 40 आवेदको की शिकायतो को सुनकर दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने जनसुनवाई में आएं 40 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए 40 आवेदको की शिकायतो को जनसुनवाई के माध्यम से सुना। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा ने जनसुनवाई में प्राप्त विभिन्न शिकायतो को सुनकर थाना प्रभारीयो से प्रकरणों के बारे में एवं की गई। कार्यवाही की जानकारी ली साथ ही नई शिकायतो पर शीघ्र कार्यवाही कर निराकरण करने एवं की गई कार्यवाही से अवगत कराने के संबंध में निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिक्षक द्वारा पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा भी की और उनकी प्रगति की जांच की। एसपी ने आमजन की शिकायतें सुनने पर बल दिया और कहा कि यह प्रक्रिया नियमित रूप से जारी रहेगी। इस दौरान निरीक्षक जितेंद्र सिंह जादौन, निरीक्षक सत्येंद्र रघुवंशी, निरीक्षक गायत्री सोनी, निरीक्षक पतिराम डावरे, निरीक्षक रेखा चौधरी, निरीक्षक पार्वती गौड़, निरीक्षक अर्जुन सेमलिया, निरीक्षक रमेश कोली, उप निरीक्षक अनुराग यादव आदि पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *