शिवगढ़ क्षैत्र में करण नदी में दिखा विशालकाय अजगर

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

शिवगढ़ क्षैत्र में करण नदी में दिखा विशालकाय अजगर

वन विभाग की टीम ने दो घंटे के रेस्क्यू के बाद 14 फीट के अजगर को पकड़ कर सुरक्षित छोड़ा

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना अनुविभाग के शिवगढ़ क्षेत्र से सोमवार सुबह एक विशालकाय अजगर सुरक्षित पकड़ने का मामला प्रकाश में आया हैं। वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ कर सुरक्षित जगह छोड़ दिया। जहां अजगर आमजन की सुरक्षा के लिए खतरा ना हो।

दरअसल ग्राम पंचायत केलदा के कदमला गांव में करण नदी की पाल पर एक अजगर के होने की जानकारी ग्रामीणों को मिली। ग्राम पंचायत के सरपंच गलिया भाभर और सचिव जगदीश डामर ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। मामला सुबह 9 बजे के आस-पास का है।

शिवगढ़ वन विभाग की टीम के बिट गार्ड अनिल वर्मा, परिक्षेत्र सहायक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, परिक्षेत्र अधिकारी विष्णु पाटीदार आदि की टीम ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर 14 फीट के इस चीतकबरा अजगर को पकड़ा। इस रेस्क्यू में लगभग दो घंटे लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *