रतलाम पुलिस ने स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए जारी किया विशेष अभियान

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम पुलिस ने स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए जारी किया विशेष अभियान

16/Dec/2024

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (mp)- रतलाम पुलिस का स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान जारी किया। पिछले 15 दिनों में 42 स्थाई एवं 744 गिरफ्तारी वारंट को तामिल कराए। रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा रतलाम द्वारा आदतन अपराधियों, विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष अभियान चलाने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए गए थे। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्ग दर्शन में रतलाम पुलिस द्वारा विगत कई वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटीयो की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान 12 सितंबर से प्रारंभ किया गया था। अभियान के अंतर्गत 01 दिसंबर तक रतलाम पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे। लगभग 229 स्थाई वारंटीयो को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था। साथ ही 2587 गिरफ्तारी वारंट तामिल कराए गए थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में लगातार कार्यवाही करते हुए रतलाम पुलिस द्वारा 1 दिसंबर से 15 दिसंबर के मध्य 42 स्थाई वारंट एवं 744 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए। अभियान के तहत अभी तक कुल 271 स्थाई वारंट, एवं 3331 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए गए। रतलाम पुलिस का स्थाई वारंटियों की धरपकड़ अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *