मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व एवं विजय दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस बैंड द्वारा देशभक्ति गीतों पर दी प्रस्तुति

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व एवं विजय दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस बैंड द्वारा देशभक्ति गीतों पर दी प्रस्तुति

16/Dec/2024

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम

रतलाम (mp)- रतलाम में मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व एवं विजय दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस बैंड द्वारा देश भक्ति गीतों पर प्रस्तुति दी गई। मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार सोमवार को मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व एवं विजय दिवस के उपलक्ष्य में नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय महाराजा सज्जन सिंह चौराहा पर 12 सदस्यीय पुलिस बैंड द्वारा देश भक्ति के गीतों पर प्रस्तुति दी गई। इस दौरान रतलाम जिला कलेक्टर राजेश बाथम, जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, प्रशिक्षु आईपीएस विक्रम अहिरवार, रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, रतलाम नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजयुमो अध्यक्ष विप्लव जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया, डीएसपी अनिल राय, एसडीओपी किशोर कुमार पाटन वाला, रक्षित निरीक्षक मोहन भार्रावत, सूबेदार मोनिका ठाकुर अन्य पुलिस अधिकारी एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *