रतलाम में सीएम डाक्टर यादव का 21 दिसंबर को दौरा हुआ तय
16/Dec/2024
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (mp)- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का 21 दिसंबर को रतलाम दौरा तय हुआ है। सीएम डॉ. यादव 21 दिसंबर से शहर में शुरू होने वाले तीन दिवसीय खेल चेतना मेले के आयोजन में शामिल होगे। सोमवार को मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के आगमन की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर राजेश बाथम, जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय और खेल मेला आयोजन समिति के पदाधिकारीयो ने कार्यक्रम स्थल व बंजली हवाई पट्टी का निरिक्षण किया। बतादें की चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित खेल चेतना मेले और क्रिडा भारतीय द्वारा आयोजन तीन दिवसीय खेल चेतना मेले का शुभारंभ किया जाएगा।