आलोट में वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के मैनेजर शर्मा की जहर खाने के बाद इलाज के दौरान हुई मौत
15/Dec/2024
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (mp)- जिले के आलोट में मप्र वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के मैनेजर ने बीते शनिवार को जहर खाने का मामला सामने आया था। वही शर्मा ने उज्जैन में उपचार के दौरान दम तोड दिया। पुलिस ने आगे की जांच शुरू की। मिली जानकारी के अनुसार रतलाम जिले के आलोट में मप्र वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के मैनेजर आर डी शर्मा ने बीते शनिवार को जहर खा लिया था। उसके बाद शर्मा की तबियत खराब होना शुरू हुई। उन्हें आलोट के शासकीय अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। उसके बाद रतलाम से उन्हे फिर उज्केजैन के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान शर्मा ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने बताया कि परिवार की मौजूदगी में घर को सील किया है। परिवार के आने पर आगे की कार्रवाई करेंगे। शर्मा आलोट में अकेले रहते थे और ज़हर खाने के बाद पहले परिवार वालों को फ़ोन लगाकर बताया और उसके बाद स्थानीय कर्मचारियों को फोन पर उन्होंने सूचना दी थी। इसके बाद सहयोगी उनको शासकीय अस्पताल ले गए थे। रविवार को शासकीय अस्पताल उज्जैन में उनका पीएम हुआ है। जहां से उनके शव को निवास स्थान ग्वालियर ले जाया गया। जहां सोमवार को उनका अंतिम होगा। रविवार की दोपहर क़रीब 1 बजे शर्मा के परिजन आलोट भी पहुंचे। जिसमे उनकी बेटी व परिजन क सदस्य शामिल रहे।




