उत्कृष्ट विद्यालय द्वारा जिला स्तरीय खिलाड़ियों को वितरित की गई स्पोर्ट्स कीट

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

उत्कृष्ट विद्यालय द्वारा जिला स्तरीय खिलाड़ियों को वितरित की गई स्पोर्ट्स कीट

रतलाम- (Ratlam) खेलों से जीवन को दिशा मिलती है इस मंत्र को चरितार्थ करते हुए उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय खिलाड़ी छात्र-छात्राओं को उनके खेल गणवेश एवं स्पोर्ट्स कीट प्रदान किए गए। यह आयोजन लोक शिक्षण संचालनालय, भोपाल के निर्देशानुसार संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के लिए आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि एवं संयोजक सुभाष कुमावत ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, “जीवन की असली शिक्षा खेलों से मिलती है। हार-जीत के परे खेल अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास सिखाते हैं।” सह संयोजक क्रीड़ा दीपेन्द्र सिंह ठाकुर की देख रेख में स्पोर्ट्स किट का वितरण किया गया।

इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी महेन्द्र सिंह सोलंकी, दातार सिंह शक्तावत, राजेश कोठारी, अशोक व्यास, पृथ्वी राज सिंह राठौड़, जुल्फिकार कुरैशी, अशोक गौड़, विजय रावल, राहुल परमार (व्यायाम शिक्षक) आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *