पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो युवकों को पकड़ा
रतलाम- (Ratlam) शहर के माणक चौक थाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान खटकेदार चाकू के साथ 2 युवकों को पकड़ा है। रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधों की रोकथाम, आम जन को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से शहर के सभी थाना प्रभारियों को पुलिस टीम के साथ अपने-अपने क्षेत्र में औचक निरीक्षण करने एवं क्षेत्र में बेवजह घूमने वाले सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वाले नशे में वाहन चलने वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए गए है।
इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्ग दर्शन में माणक चौक थाना प्रभारी अनुराग यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा रात्रि में बेवजह घूमने वाले लोगों को रोकने टोकने एवं संदिग्ध लोगों की चेकिंग के दौरान दो युवकों को धारदार चाकू लेकर घूमते हुए पकड़ा।
मंगलवार को रात्रि में चेकिंग के दौरान करमदी रोड पेट्रोल पंप के पास से कृष्णा पिता हिम्मत बरगुंडा उम्र 19 वर्ष निवासी बारगुंडा का वास रतलाम एवं संत रविदास चौराहा के पास से मोहम्मद कैफ पिता मोहम्मद अय्यूब उम्र 19 वर्ष निवासी शांतिनगर हरमाला रोड को धारदार चाकू लेकर घूमते हुए पकड़ा। दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 224/25 एवं 225/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध किए गए।




