नामली पुलिस ने शातिर चोरो को किया गिरफ्तार

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

नामली पुलिस ने शातिर चोरो को किया गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) जिले की नामली थाना पुलिस ने शातिर चोर संतोष कंजर निवासी राजाखेडी व उसके साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी गई चार पहिया वाहन, भैसे व अन्य मश्रुका बरामद किया है।

नामली थाना क्षेत्रान्तर्गत नवरत्न होटल के पास हाईवे रोड धौसवास पर स्थित फरियादी के खेत पर भैंसो के व्यापारी भैंसो को लेकर हरियाणा पंजाब से खरीद कर महाराष्ट्र लेकर जाते वक्त डेयरी फार्म पर भैंसो को आराम देने के लिए उतारते है। जहा बीते 9 नवम्बर 2025 को 11 भैसे बंधी थी। रात्री मे कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा डेयरी फार्म में बंधी भैंसो में से 2 भैसो को चोरी कर ले गया है। जिस पर से अपराध क्र. 478 / 2025 धारा 303 (2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं।

रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के दिए गये निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं अनुविभागीय अधिकारी रतलाम ग्रामीण किशोर पाटनवाला के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी नामली निरीक्षक गायत्री सोनी के नेतृत्व में गठीत एस. आई. टी. द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गए। पुलिस टीम द्वारा घटना दिनांक से ही घटना स्थल व उसके आसपास लगे सीसी टीवी कैमरे को सुक्ष्मता से निरीक्षण करना शुरु किया। सीसी टीवी कैमरे की मदद से ज्ञात हुआ कि घटना में चोरी गई भैसे चार पहिया वाहन मारूती सुजुकी सुपर केरी मे भर कर ले जाई गई है।

जो हाईवे रोड पर जावरा तरफ जाती दिखी है। वाहन को सीसी टीवी कैमरों के माध्यम से ट्रेक किया गया जो वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर MP43L4320 का होना पाया गया। जिसके वाहन स्वामी के बारे मे पता करते वाहन प्रभूलाल पिता तुलसीराम चौधरी उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम लसुडिया जंगली थाना बडावदा जिला रतलाम हा.मु. महावीर काम्पलेक्स सिटी थाना जावरा का होना पाया। जो वाहन मालिक को पकड़ कर पुछताछ करने पर आरोपी प्रभुलाल द्वारा अपने साथी संतोष पिता मोहनलाल कंजर उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम राजाखेडी कालिका माता मन्दीर नाले के पास ग्राम राजाखेडी थाना ओ. क्षेत्र जावरा के साथ मिलकर दो भैसे चोरी करना बताया जो आरोपी संतोष पिता मोहनलाल कंजर उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम राजाखेडी कालिका माता मंदिर नाले के पास ग्राम राजाखेडी थाना ओ. क्षेत्र जावरा को गिरफ्तार किया गया हैं।

आरोपीगणों से अन्य चोरीयों के संबंध में पूछताछ करते आरोपी द्वारा पुर्व मे नामली थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम उसरगार से दो भैसे व ग्राम सेमलिया से एक तूफान गाडी चौरी करना बताया है। आरोपी से घटना में प्रयुक्त मारूती सूजुकी सुपर केरी जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर MP43L4320 व चौरी गई चार भैसे जप्त कि गई है। आरोपी संतोष कंजर पर करिब 30 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होकर खुंखार प्रवृत्ति का है। आरोपी संतोष कंजर को पुलिस थाना इंगोरिया जिला उज्जैन के अपराध क्रमांक 459/2016 धारा 457,380 भादवि मे तीन वर्ष की सजा हो चुकी है जिसमे आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी से उसके अन्य साथी व अन्य चोरीयो के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *