सकरावदा गांव में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) जिले की सैलाना जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत सकरावदा में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद ब्लाक सैलाना की नवांकुर संस्था आदर्श सकरावदा ग्राम विकास समिति के द्वारा ग्राम पंचायत भवन पर 15 नवंबर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाई गई। जिसमें भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। भगवान बिरसा मुंडा के जीवन परिचय के बारे में बताया गया एवं उनके मार्ग पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित हो। इस अवसर पर सकरावदा के सरपंच चंपा बाई पति शांतिलाल मईडा, प्रदीप शर्मा, सोनू जाट, ग्राम सेवक सुमन सर, नवांकुर संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र जाट, रोजगार सहायक गोपी मईडा, कार्यक्रम समन्वय अमृत परिहार, पैसा मोबाइ लाईजर शारदा राणा, रीना कुवर, ईश्वर मकवाना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।




