सैलाना के जनशिक्षा केंद्र कन्या शिवगढ़ में संकुल स्तरीय सक्षम समीक्षा बैठक किया आयोजित

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना के जनशिक्षा केंद्र कन्या शिवगढ़ में संकुल स्तरीय सक्षम समीक्षा बैठक किया आयोजित

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना विकासखंड के जन शिक्षा केंद्र कन्या शिवगढ़ में संकुल स्तरीय सक्षम समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक संकुल प्राचार्य जितेंद्र गुप्ता के मार्ग दर्शन में जन शिक्षक रमेश चंद्र परिहार एवं सक्षम विकास खंड प्रबंधक योगेंद्र सिंह उमठ द्वारा आयोजित की गई।

बैठक में जन शिक्षा केंद्र से जुड़े सभी 9 माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रभारी शामिल हुए। बैठक में सक्षम कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई तथा आगे की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में निम्न प्रमुख बिंदुओं पर जोर दिया गया-

ग्रीन जोन विद्यालयों की सराहना की गई। रेड जोन विद्यालयों को सुधार हेतु प्रेरित किया गया। प्रत्येक विद्यालय को सक्षम कॉम्पोनेंट के सभी बिंदुओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। SQMF फॉर्म के उपयोग संबंधी जानकारी और डेमो प्रस्तुत किया गया। प्रत्येक विद्यार्थी के पास ‘मेरी सीख’ कॉपी उपलब्ध कराने पर बल दिया गया। सेशन रिपोर्टिंग समय पर करने के निर्देश दिए गए। बैठक के अंत में उपस्थित संस्था प्रभारी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए अपने सुझाव भी साझा किए और सक्षम कार्यक्रम को विद्यालय स्तर पर और प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *