सोहनगढ में जल गंगा संवर्धन अभियान अन्तर्गत तालाब गहरीकरण कार्य का शुभारम्भ किया

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सोहनगढ में जल गंगा संवर्धन अभियान अन्तर्गत तालाब गहरीकरण कार्य का शुभारम्भ किया

रतलाम- (Ratlam) शासन द्वारा 30 जून तक चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान अन्तर्गत जिले में जल संरक्षण के कार्य सतत् जारी हैं। इसी कडी में ग्राम सोहनगढ जनपद जावरा में सोहनगढ पहाडी पर स्थित तालाब गहरीकरण कार्य का शुभारम्भ किया।

24 वीं बटालियन जावरा के सोहनगढ स्थित परिसर की पहाडियों पर हार्टफुलनेस संस्था द्वारा ढाई वर्ष पूर्व तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा तथा हार्टफुलनेस के मार्ग दर्शक कमलेश पटेल द्वारा एक सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया था। ढाई वर्ष पूर्व जो भूमि पूरी तरह से बंजर एवं वीरान थी। वही फारेस्ट लाई हार्टफुलनेस कार्यक्रम अन्तर्गत उस पहाडी पर सौ से अधिक प्रजातियों के लगभग 30 हजार पेडों का हरा-भरा जंगल लहरा रहा है।

सोहनगढ ग्राम पंचायत में स्थित इस बटालियन परिसर में जलसंकट की परिस्थितियों का संज्ञान लेकर 24 वीं बटालियन के कमांडेंट श्री अमित तोलानी (आईपीएस) ने विभिन्न सरकारी विभागों के साथ मिलकर यहां स्थित दो छोटे तालाबों के गहरीकरण की योजना तैयार की एवं परिसर में स्थित आवासीय भवनों के जल को संरक्षित करने का कार्यक्रम विशेषज्ञों के साथ मिलकर तैयार किया गया।

कार्यक्रम में रतलाम डीआईजी मनोज सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मनरेगा बी.एस. मण्डलोई, तहसीलदार दानगढ उपस्थित थे। प्रकृति पर्यावरण एवं जल संवर्धन के लिए रतलाम जिला कलेक्टर राजेश बाथम तथा डीआईजी मनोज सिंह ने बटालियन कमांडेंट तोलानी एवं हार्टफुलनेस संस्था के प्रयासों की सराहना कर अनुकरणीय बताया। हार्टफुलनेस संस्था के संभागीय समन्वयक संजय खण्डेलवाल द्वारा क्षेत्र में चलाए जा रहे विभिन्न सेवा प्रकल्पों की जानकारी दी व भविष्य की कार्ययोजना प्रस्तुत की। बटालियन के डिप्टी कमांडेंट मनोहर सिंह बारिया, असि. कमाडेंट लावरे, पाठक, इंस्पेक्टर मुकेश द्विवेदी, सूबेदार मेजर रामरतन गोयल तथा जवान कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन सुबोध शर्मा ने किया तथा आभार बारिया माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *