विद्यार्थी के साथ मारपीट करने वाले सैलाना का छात्रावास अधीक्षक निलंबित

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

विद्यार्थी के साथ मारपीट करने वाले सैलाना का छात्रावास अधीक्षक निलंबित

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम (कृष्णकांत मालवीय सैलाना)

रतलाम- (Ratlam) एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सैलाना जिला रतलाम के बालक छात्रावास अधीक्षक बजरंग गुर्जर द्वारा विद्यार्थी लक्ष्मण डामोर के साथ विगत दिनों मारपीट की गई थी। जिसकी शिकायत विद्यार्थी के पिता द्वारा थाने में की गई थी। छात्रावास अधीक्षक का कृत्य केन्द्रीय सिविल सेवा (आचरण) नियम 1964 के नियम 3 के विपरित है।

प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सैलाना द्वारा किए गए पत्राचार एवं प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर छात्रावास अधीक्षक को आयुक्त जनजातीय कार्य सहसचिव म.प्र. स्पेशल एण्ड रेसिडेंशियल द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में श्री बजरंग गुर्जर का मुख्यालय कार्यालय सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य. जिला रतलाम निर्धारित किया जाता है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *