सीएम डा. यादव ने सीधी से 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1551.89 करोड़ रूपये किये अंतरित

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सीएम डा. यादव ने सीधी से 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1551.89 करोड़ रूपये किये अंतरित

रतलाम- (Ratlam) प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने सीधी खुर्द जिला सीधी से 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1551.89 करोड़ रूपये अंतरित किये। जिले की 2 लाख 51 हजार 596 लाड़ली बहनों के खाते में 30.57 करोड़ रूपये अंतरित हुए। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण रतलाम जिले के कलेक्टर सभागार में देखा एवं सुना गया।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग रजनीश सिन्हा सहित लाड़ली बहनें उपस्थित रहीं। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का प्रसारण वेब कास्ट के माध्यम से जिले की आंगनबाड़ी केन्द्रो में भी किया गया, जहां पर लाड़ली बहने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका उपस्थित रही। साथ ही सामाजिक न्याय विभाग के माध्यम से दी जाने वाली पेन्शन भी हितग्राहियो के खातो में अंतरित की गई। रतलाम जिले के 109338 हितग्राहियों को 656.03 लाख रूपए की राशि वितरित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *