तहसील एवं शहर अन्तर्गत आने वाले देवस्थानों के पूजारियों की बैठक सम्पन्न

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

तहसील एवं शहर अन्तर्गत आने वाले देवस्थानों के पूजारियों की बैठक सम्पन्न

रतलाम- (Ratlam) शासन द्वारा देव स्थानों के रखरखाव एवं पुजारियों को दिए जाने वाले मानदेय और अन्य सुविधाओ के सम्बन्ध में जानकारी लेने के लिए तहसीलदार रतलाम शहर श्री ऋषभ ठाकुर ने तहसील तथा रतलाम शहर के अन्तर्गत आने वाले देवस्थानों के पुजारियों की बैठक ली।

बैठक में पुजारियों की समस्याओं, पुजारी मानदेय, जिन मंदिरों में पुजारी नियुक्त नहीं हैं। वहां पुजारी नियुक्त करने, मंदिर के जीर्णोद्धार के प्रस्ताव बनाने, मंदिरों की भूमि पर अन्य व्यक्तियों द्वारा किए गए अतिक्रमण, पुजारियों के आई.डी. कार्ड बनाने, मंदिरों की साफ-सफाई व देखरेख, मंदिरों में कैमरे लगवाने आदि कार्यों के सम्बन्ध में चर्चा कर जानकारी प्राप्त की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *