श्रीमाली ब्राह्मण समाज ने डुंढ उत्सव पर्व गैर निकालकर मनाया
15/Mar/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम शहर के श्रीमाली ब्राह्मण समाज द्वारा रंगारंग गैर निकाल कर समाज के घरों पर जहां पर मांगलिक कार्य एवं बच्चों का जन्म हुआ वहां पर समाज के प्रबंध कारिणी समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य, महिला मंडल एवं युवा मंच साथ में बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं ,वरिष्ठ जनो ने जाकर शादी की बधाई एवं बच्चों के जन्म पर उनको डुंढ कर रंग गुलाल से बधाई दी।
इसी क्रम में कुछ घरों पर ऑनलाइन ढूंढ जो देश से बाहर हैं उनको ऑनलाइन के माध्यम से भी डुंढ कर बधाई दी।




