सैलाना मंडी व्यापारी एसोसिएशन ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन
15/Mar/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिले के सैलाना नगर की कृषि उपज मंडी प्रांगण में होली दहन के अगले दिन शुक्रवार धुलेंडी पर व्यापारी एसोसिएशन द्वारा होली मिलन समारोह का रंगारंग आयोजन किया।
जिसमें सभी व्यापारियों ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली खेलते हुए होली की शुभकामनाएं। इस अवसर पर व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष इंद्रेश चंडालिया ने सभी को रंगोत्सव की बधाई देते हो कहा ही इस तरह के आयोजनों से व्यापारियों का मिलना तो होता ही है साथ ही आपसी सामंजस्य भी बढ़ता है। मिलन समारोह की शुरुआत में अल्पाहार से हुई उसके बाद रंग गुलाल से व्यापारियों ने खूब होली खेली इस दौरान होली के गीतों पर सभी झूमते रहे , व्यापारियों के साथ मंडी सचिव आर वसुनिया सहित सभी मंडी अधिकारी ,कर्मचारी मौजूद थे।
कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन के सचिव पंकज सियार ने किया एवम आभार उपाध्यक्ष नवदीप मेहता ने व्यक किया।




