सैलाना थाना परिसर में होली मिलन समारोह का किया आयोजन 

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना थाना परिसर में होली मिलन समारोह का किया आयोजन 

15/Mar/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिले के सैलाना थाना परिसर में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिसकर्मी ने होली के गीतो की धुन पर थिरकते नजर आए। साथ ही एक दूसरे को रंग गुलाल लगा कर होली की शुभकामना दी‌। धुलेंडी के अगले दिन सैलाना थाना परिसर में थाने के पुलिसकर्मियों ने अपने सहकर्मियों को रंग गुलाल लगाते नजर आए।

सैलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया ने बताया कि होली का पर्व पवित्र त्यौहार है। हम भी इससे अछूते कैसे रह सकते हैं। इस लिए धुलेंडी पर्व के अगले दिन हमने अपने सहकर्मी एवं मिलने वालों से धुलेंडी का पर्व रंग गुलाल लगाकर शांतिपूर्वक मनाया। इसी दौरान धामनोद चौकी प्रभारी आनंद बागवान, सब इंस्पेक्टर आरपी सारस्वत, ए.एस.आई.शिवजी यादव, हेडमोरी अनिल कुमार मैस्कोले, प्रधान आरक्षक हेमंत जाट, आरक्षक मुकेश मेघवाल, फकिरचन्द सौलंकी,शोकिन धाकड़, संदीप भदोरिया, प्रदीप दमा, दिनेश पाटीदार, तूफान भूरिया आदि पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *