माली ब्राह्मण समाज का दो दिवसीय प्रतिभावान 150 छात्र-छात्राओं का किया सम्मान

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

माली ब्राह्मण समाज का दो दिवसीय प्रतिभावान 150 छात्र-छात्राओं का किया सम्मान

रतलाम- (Ratlam) रविवार को शहर के मालीवास स्थित महालक्ष्मी परिसर में माली ब्राह्मण समाज प्रबंध कारिणी समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सर्व प्रथम महालक्ष्मी के चित्र पर माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत मोतियों की माला से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेंद्र जोशी अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण सभा, नव निर्मित भवन का लोकार्पण पूजन अर्चन कर दंडी स्वामी आत्मानंद एवं महर्षि संजय दवे द्वारा मंत्रोचार कर किया गया।अध्यक्षता प्रमोद व्यास विशेष अतिथि सनातन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष अनिल पुरोहित विशेष अतिथि मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी समिति निमिष व्यास विशेष अतिथि एम आई सी सदस्य एवं पार्षद धर्मेंद्र व्यास, विशेष अतिथि प्रमोद ओझा इंदौर अध्यक्ष मंचासीन रहे। सभी ने माली ब्राह्मण समाज की प्रशंसा की तथा बच्चों को मोटिवेशनल स्पीच दी।

नवनिर्मित भवन का लोकार्पण मुख्य अतिथियों के कर कमल द्वारा किया गया। समाज अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज का सच्चा विकास एकता शिक्षा और सहयोग से ही संभव है तथा शिक्षा संस्कार और सेवा यही समाज विकास की नींव भी है। कक्षा 1 से 12वीं तक के समाज के छात्रों को पुरस्कार किया गया। कक्षा पहली से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं जो 60% एवं अधिक अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं, उन्हें कार्यक्रम में पुरस्कार किया गया। महिला मंडल एवं युवा मंच चित्रकला प्रतियोगिता एवं विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता एवं फन मेला आयोजित किया था। उन्हें भी प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में लगभग 80 बच्चों ने तीन आयु वर्ग में भाग लिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज जन एवं प्रबंधकारिणी समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। महिला मंडल एवं युवा मंच द्वारा व्यवस्था में सहयोग किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में शीला व्यास, रेखा त्रिवेदी एवं आदिति पाठक रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव कुलदीप त्रिवेदी ने किया तथा आभार समाज अध्यक्ष नयन व्यास ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *