चित्रकला के माध्यम से बच्चों एवं युवाओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

चित्रकला के माध्यम से बच्चों एवं युवाओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

रतलाम- (Ratlam) नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत संचालित नशा निवारण अभियान में चित्रकला स्पर्धा का आयोजन श्रीमाली वास स्थित महालक्ष्मी परिसर में किया गया। जिसमें बच्चों एवं युवाओं ने भाग लिया।

इस दौरान युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई व नशा मुक्ति अभियान की जानकारी देते हुए नशामुक्ति हेल्प लाइन 14446 से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में नशामुक्त भारत अभियान के नोडल अधिकारी व म प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति संस्था के प. विजय शर्मा, पं. अजय कुमार जोशी, सृष्टि समाज सेवा समिति के समाजसेवी सतीश टांक, वर्ल्ड रिकार्ड होल्डर चित्रकार आकाश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। माली ब्राह्मण समाज से महिला मंडल अध्यक्ष रजनी व्यास, युवा मंच अध्यक्ष सिद्धार्थ जोशी, अध्यक्ष नयन व्यास भी उपस्थित रहे। अंत में आभार सचिव कुलदीप त्रिवेदी ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *