मध्यान्ह भोजन में छात्र-छात्राओं को सेव परमल वितरण पर प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी
रतलाम- (Ratlam) ग्राम पंचायत लालगुवाड़ी के ग्राम लालगुवाड़ी में शा. प्रा. वि. में मध्यान्ह भोजन के एवज में छात्र-छात्राओं को सेव परमल वितरण किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने पर, कार्यालय जिला पंचायत रतलाम के संज्ञान में आने पर सीईओ जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव द्वारा जिला पंचायत की मध्यान्ह भोजन शाखा के नोडल अधिकारी एवं अति.मु.का.अधि. निर्देशक शर्मा को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये।
अति.मु.का.अधिकारी ने इस प्रकरण की संवेदन शीलता के दृष्टिगत सहायक कार्यक्रम समन्वयक विवेक नागर, विकासखण्ड अकादमिक समन्वयक भूपेंद्र सिंह सिसोदिया एवं शा.प्रा.वि.लालगुवाड़ी की प्रधानाध्यापक विजया मैड़ा एवं समूह के अध्यक्ष सचिव को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस में स्पष्टीकरण चाहा है और मध्य प्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1965 के तहत कार्यवाही की जाने की चेतावनी दी है।




