रेडक्रास की गतिविधियों के सम्बन्ध में पूर्व कार्यकारिणी सदस्यों से बैठक में की चर्चा

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रेडक्रास की गतिविधियों के सम्बन्ध में पूर्व कार्यकारिणी सदस्यों से बैठक में की चर्चा

15/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- जिला रेडक्रास की गतिविधियों के सम्बन्ध में बैठक आयोजित कर पूर्व कार्यकारिणी सदस्यों से चर्चा की। उनके सुझाव प्राप्त किए। जिला रेडक्रास की संभावित गतिविधियों के आयोजन पर चर्चा करते हुए सुझाव लिए गए। इस दौरान रेडक्रास की बंद पडी एम्बुलेस को पुनः चालू करने, रेडक्रास की दुकानों के सुव्यवस्थित संचालन, उनके आय-व्यय, रेडक्रास की बैंकों में जमा राशि, लेन-देन आदि बिन्दुओं पर चर्चा की गई। पूर्व सदस्यों के सुझावों पर आगामी गतिविधियां एवं कार्य-कलापों के लिए रुपरेखा निर्धारित करने पर विचार किया जाएगा। रेडक्रास के उद्देश्यों के अनुरुप कार्य करने हेतु कार्ययोजना बनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *